
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ इंदौर में युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी के मुताबिक, युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है।
More Stories
तीन प्राइवेट पार्ट के साथ, मानव इतिहास में पहली बार जन्मा बच्चा, जानें हैरान करने वाली कहानी
राहुल गांधी ने बताया क्यों बीजेपी के सामने चुनाव नहीं जीत रही है कांग्रेस और दूसरी पार्टियां
बंगाल में दोस्ती और केरल में दुश्मनी, कांग्रेस-वामपंथियों का यह रिश्ता क्या कहलाता है: शिवराजसिंह चौहान